स्वास्थ्य सुरक्षा
आपसी मार्ट न सिर्फ आपकी खरीदारी का भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है, बल्कि आपके स्वास्थ्य और स्वच्छता की जिम्मेदारी भी निभाता है। हमारी “नारी सुरक्षा केंद्र” पहल के तहत, महिलाएं केवल ₹21 की एक बार की रजिस्ट्रेशन फीस देकर हर महीने एक सेनेटरी पैड का पैकेट प्राप्त कर सकती हैं। यह सेवा उन सभी महिलाओं के लिए है जो अपनी मासिक स्वच्छता को लेकर सजग हैं और सम्मानपूर्वक जीवन जीना चाहती हैं।
आपसी मार्ट का लक्ष्य है – हर महिला तक स्वच्छता और सुरक्षा पहुंचाना, ताकि वो हर दिन आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सके।
आर्थिक सुरक्षा
आपसी मार्ट के साथ जुड़कर महिलाएं न केवल स्वास्थ्य और स्वच्छता का ध्यान रखती हैं, बल्कि एक उज्जवल भविष्य की ओर भी कदम बढ़ाती हैं।
कानूनी सुरक्षा
“नारी सुरक्षा केंद्र” महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूक करने के लिए कानूनी सलाह और सहायता भी प्रदान करता है। घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, कार्यस्थल पर शोषण जैसे मामलों में महिलाएं यहां से निशुल्क कानूनी सलाह प्राप्त कर सकती हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर महिला अपने अधिकारों को जाने, आवाज उठाए और समाज में गरिमा के साथ जीवन व्यतीत करे।
आपसी मार्ट के इस प्रयास के माध्यम से हम एक सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर नारी समाज का निर्माण कर रहे हैं।
रसोई सुरक्षा
“नारी सुरक्षा केंद्र” यह समझता है कि महिलाएं हर घर की रीढ़ होती हैं, और उनकी सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। इसी सोच के तहत हम महिलाओं के लिए किचन फायर सेफ्टी टूल्स और आग से सुरक्षा संबंधी विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य है कि महिलाएं न केवल अपने घरों को संभालें, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में सजग और सक्षम रहें।
आपसी मार्ट के इस प्रयास से हर घर में सुरक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास की लौ जलती रहे।
Registration Form
